फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में रोहित और खुशी त्यागी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में रोहित और खुशी त्यागी रही अव्वल
विज्ञापन

बागपत। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर खेल विभाग और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से दौड़ का आयोजन किया गया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने दौड़ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। दौड़ का आयोजन कलक्ट्रेट के गेट नंबर दो आरटीओ रोड से किया गया। प्रतियोगिता में 78 पुरूष और महिला धावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ पीसी जायसवाल ने धावकों को विवेकानंद चित्र पर माल्यार्पण कराते हुए दीप प्रज्जवलित किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। दौड़ के लिए सभी धावकों का हौसला बढ़ाया। खेल अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि पुरूष वर्ग में रोहित प्रथम, तनिश द्वितीय और रविंद्र कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में खुशी त्यागी प्रथम, तनीशा त्यागी द्वितीय और जोया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी धावकों को टीएसआई धीरेंद्र सिंह, ईएमटी डॉ. अरविंद प्रताप और खेल अधिकारी सरिता रानी ने सम्मानित किया। हैड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, वरुण सिरोही, धीरजपाल, फरनाज खान, मनीषा भाटी, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें