फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात: लिफ्ट का बहाना, फिर कार लूटकर फरार हुए बदमाश, युवक को बेहोशी की हालत में फेंका

Tue, 19 Jul 2022 07:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

मेरठ में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लिफ्ट के बहाने बदमाश कार में सवार हो गए और फिर युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर कार लूट ली। युवक को बेहोशी की हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा निवासी एक युवक से मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में तीन युवक कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कार लूट ले गए। आरोपी बेहोशी की हालत में युवक को कार से रास्ते में फेंककर फरार हो गए। घटना का पता लगने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के परिजनों ने जानी कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी युवक अमित यादव सोमवार को अपनी कार से मेरठ के सुभारती अस्पताल में दवाई लेने के लिए गया था। दवाई लेने के बाद शाम को वह घर लौट रहा था। जब वह मेरठ-बागपत मार्ग पर पहुंचा तो मार्ग पर खडे़ तीन युवकों ने गाड़ी रुकवाकर उससे लिफ्ट मांगी। अमित ने उन्हें कार में बैठा लिया। थोड़ी दूर चलते ही उन्होंने अमित को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और तमंचे से आतंकित कर कार लूट ली। पांचली खुर्द गांव के पास पहुंचते ही अमित बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी युवक उसे वहीं फेंककर कार लेकर फरार हो गए। 

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची जानी थाना पुलिस ने अमित को मेरठ के अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार को अस्पताल में उसे होश आ गया। इसके बाद उसने फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार में अपराधियों की शामत, ढूंढ-ढूंढकर जब्त हो रही संपत्ति, अब मुजफ्फरनगर में कुख्यात का मकान कुर्क, देखें तस्वीरें

सूचना मिलते ही उसकी तलाश में जुटे परिजन अस्पताल पहुंचे और हालत ठीक होने पर उसे घर ले लाए। अमित के परिजनों ने जानी थाने पर घटना की तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें