फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से घर जा रहे एसएसओ से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से घर जा रहे एसएसओ से लूट
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। कोताना रोड स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम से ड्यूटी कर घर जा रहे एसएसओ (उप केंद्र अधिकारी) के साथ सोमवार रात बदमाशों ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली व बिजरौल गांव के बीच लूट की घटना को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने एसएसओ से बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। बाइक लूटकर बदमाश भागने लगे तो बाइक स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद बदमाश बाइक को छोड़कर मोबाइल व नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
दाहा गांव के रहने वाले कुलदीप राणा नगर की कोताना रोड स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम पर स्थित 33/11केवीए बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर कार्यरत है। सोमवार देर रात्रि कुलदीप ड्यूटी पूरी कर बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से होते हुए अपने गांव दाहा जा रहा था। जब वह बामनौली व बिजरौल के बीच पहुंचा तो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उसे रोक लिया और उसकी बाइक, मोबाइल फोन तथा दस हजार की नकदी लूट ली। जब बदमाश वहां से भागने लगे तो लूटी गई बाइक स्टार्ट नहीं हुई, जिस कारण बदमाश बाइक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप ने इसकी सूचना दोघट थाना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को कुलदीप सीओ युवराज सिंह से मिला और घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें