बड़ौत के ढिकाना ईंट भट्ठे पर बिखरा सामान दिखाते लोग।
- फोटो : amar ujala
बागपत के ढ़िकाना डीबीसी भट्ठे पर शुक्रवार की रात दो गाड़ियों में आये 10-12 सशस्त्र बमदाशों ने मुनीम और चौकीदार को बंधक बनाकर दो लाख रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद बनी कच्ची ईंटें तोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। भट्ठा संचालक ने दस लाख का नुकसान बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
शुक्रवार की रात ढ़िकाना गांव के डीबीसी भट्ठे पर मुनीम मोहित, चौकीदार हरपाल मौजूद थे। इस दौरान दो गाड़ियों में हथियारबंद लोग भरकर आये और फायरिंग करते दोनों को एक कमरे में बंधक बना लिया। मोबाइल के अलावा उनसे 2 लाख रुपये की नगदी भी लूट ली। इसके बाद में मजदूरों द्वारा बनाई गई कच्ची ईंटों को तोड़ डाला और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने भट्ठे में पार्टनर नितिन सरोहा को वारदात की सूचना दी। नितिन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में भट्ठा मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि बदमाश करीब 8 लाख रुपये की कच्ची ईंट का नुकसान कर गए है। कुल 10 लाख का नुकसान बताया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।