फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ागांव नहर के पास युवक से लूट व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। डौला गांव में अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे युवक को तीन बदमाशों ने बड़ागांव नहर के पास रोक लिया। जहां बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर 5700 रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रटौल के रहने वाले महताब ने बताया कि वह डौला गांव में अपनी बुआ के यहां गया था। बुधवार रात करीब आठ बजे वापस लौटते समय जैसे ही वह बडागांव नहर के समीप पहुंचा तो तीन बाइकों पर सवार होकर आये बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और 5700 रुपये लूट लिये। जिसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में खेकड़ा कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि युवक के साथ लूटपाट का मामला संदिग्ध लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें