फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिस आराेपी को पुलिस बता रही फरार, वह पोस्टर फाड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेन्द्र हत्याकांड
विज्ञापन

- लगातार धमकियाें से परेशान होकर तीन सिंतबर को परिजनों ने छोड़ दिया था गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जौनमाना गांव के देवेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपी अभी भी पीड़ित परिजनों को समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं, जबकि पुलिस आरोपियों को फरार बता रही है। उधर पीड़ितों का दावा है कि आरोपी खुलेआम गांव मेंं घूम रहा है और अभी भी उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोपी द्वारा पलायन का पोस्टर फाड़ने का एक फोटो भी वायरल कर कार्रवाई की मांग की है।
जौनमाना गांव में चार अगस्त को घर में घुसकर दो युवकों और एक महिला ने मामूली कहासुनी को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर देवेंद्र (57) पुत्र धर्मपाल की हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों ने देवेंद्र की पत्नी ओमकाली को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में मृतक देवेंद्र की पत्नी ओमकली ने अपने ही दो भतीजों अंकुर व अंकित और उनकी मां सुनीता के खिलाफ पति की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एक महीना बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार घर पर पलायन का पोस्टर चस्पा कर गांव छोड़ दिया, लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अभी भी आरोपी लगातार पीडितों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को फरार बता रही है, लेकिन वह गांव में खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने एक आरोपी का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है, जिसमें वह पोस्टर फाड़ते हुए बताया जा रहा है।

वर्जन-
इस प्रकरण में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, बाकी आरोपी भी जल्द पुलिस गिरफ्त में होगें- सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें