बागपत जनपद के दाहा गांव में एक किसान से 700 रुपये की मामूली रकम लूटने आए दो बदमाशों में से एक बुधवार को पुलिस की गोली से घायल हो गया।
विज्ञापन
25 मई को दाहा गांव निवासी किसान महक सिंह अपने खेत की ओर जा रहे थे। गैडबरा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचा दिखाया और खेत में खींचकर पीटा। उन्होंने किसान से 700रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
किसान की तहरीर पर दोघट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और बुधवार सुबह गांगनौली-टीकरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोका। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अरविंद निवासी असारा के पैर में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है। मुठभेड़ में घायल बदमाश पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है।