फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लूट करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। 55 हजार रुपये की लूट के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विवेक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। यह मुठभेड़ डौला गांव के पास हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेक से लूट के 4560 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कारतूस और बैग बरामद किए। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सत्या फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट कपिल गौतम से मंगलवार को 55 हजार 700 रुपये लूटे गए थे। कपिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसके साथी अभिषेक ने उसे बसा टीकरी के जंगल में बुलाया था। वहां दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की थी। क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस घटना में शामिल अभिषेक और दीपक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। अभिषेक ने अपने दोस्त दीपक और विवेक के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि कलेक्शन एजेंट अभिषेक ने ही लूट की योजना बनाई थी। उसने अपने गांव के दोस्त दीपक और इनामी बदमाश विवेक को इसमें शामिल किया। तीनों ने मिलकर कपिल गौतम को जंगल में बुलाया और लूट को अंजाम दिया। अभिषेक और दीपक को पुलिस ने बुधवार को ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें