बड़ौत। परिवहन निगम कांवड़ यात्रा को लेकर स्पेशल बस चलाएगा ताकि हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
इस समय बड़ौत डिपो के पास 95 निगम और 45 अनुबंधित बसें हैं। इनमेें से 24 बसों का संचालन बड़ौत से हरिद्वार के लिए हो रहा है। अब सावन शुरू हो चुका है। ऐसे में बड़ौत डिपो के अधिकारियों ने कांवड़ियों व स्थानीय लोगों की मांग पर हरिद्वार के लिए स्पेशल बसों को चलाने का निर्णय लिया है। हर साल जनपद से लाखों कांवड़िये हरिद्वार से जल लाते हैं। जाकर गंगाजल व कांवड लाते है। बस सुविधा न मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार प्रदेश सरकार कांवड को लेकर ओर गंभीर है। इसलिए कांवड के लिए स्पेशल बसों का संचालित करने का निर्णय लिया है। बस संचालन प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इसी सप्ताह में इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों से सीधे हरिद्वार से गंगाजल व कावंड लाना आसान होगा।
मुकेश पंवार