बड़ौत । अनुबंधित बस मालिक द्वारा बस परिचालक के साथ मारपीट कर कैश लूटने के मामले मेें शनिवार को सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के सदस्यों ने एआरएम का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने यदि नौ अगस्त का समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
आंदोलित कर्मचारियों ने कहा शुक्रवार को शाम के समय उप्र परिवहन निगम की अनुबंधित बस नंबर यूपी 17 टी 0993 (जो बड़ौत-छपरौली वाया रमाला पर चली है) के परिचालक दीपक निवासी खानपुर से बस मालिक राजीव निवासी किरठल मारपीट कर 15 हजार रुपये लूटकर ले गए।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इससे रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था।
उन्होंने एआरएम ललित रघुवंशी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और नौ अगस्त तक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एआरएम ललित ने कहा मामला गंभीर है, शीघ्र कार्रवाई होगी।
इनमें आदित्य, विपिन, अनुज, मनोज, समर पाल, योगेंद्र, सुरेश पाल, देवेंद्र, पवन, संजय राठी, नरेंद्र मान, हरेंद्र, सुनील, सतेंद्र, राजीव, अनिल, सचिन, विकास, कवेंद्र आदि रहे।