-छपरौली ब्लॉक के प्रधानों ने सड़क तोड़कर छोड़ने का आरोप लगाया
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कई गांवों के प्रधान कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल टंकी का निर्माण करने वाली कंपनी पर सड़कों को तोड़कर छोड़ने का आरोप लगाया। प्रधानों ने सड़कों को ठीक कराने की मांग की।
छपरौली ब्लॉक गांवों के प्रधानों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गलियों की सड़कें टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सामुदायिक शौचालयों पर केयर टेकर रखने का अधिकार और राशन वितरण के रजिस्टर पर प्रधानों के हस्ताक्षर कराने की मांग की। साथ ही मनरेगा में प्रधान के डोंगल से भुगतान कराने, गांवों के रास्तों, पुलिया, खाद के गड्ढों, तालाब से अतिक्रमण हटवाने, गांवों में सप्ताह में एक दिन लेखपाल की उपस्थिति निर्धारित करने की मांग की। संजीव कुमार, नवाजिश, सोमपाल सिंह, रुपेश कुमार, नीतू देवी, बहादुर मौजूद रहे।