रोजाना गुजरते हैं दो सौ से अधिक वाहन
ग्रामीणों ने बताया कि टोल बचाने के लिए इस मार्ग से रोजाना दो सौ से अधिक भारी वाहन गुजरते है। भारी वाहनों के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग से भारी वाहन गुजरने से टोल प्लाजा को रोजाना लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। टोल प्लाजा पर एक भारी वाहन पर 455 रुपये का शुल्क है।
भारी वाहनों पर लगे रोक
टोल से बचने के लिए इस मार्ग से दिन रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है। करीब आठ माह पहले ही बनाए गए मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए है। मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद होना चाहिए। - धीरज
कई बार कर चुके शिकायत
भारी वाहनों के गुजरने से मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। लोगों को मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - राजीव तोमर
जल्द हो समस्या का समाधान
प्रशासन को इस मार्ग से गुजरने भारी वाहनों का आवागमन रोककर समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। यदि समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। - संजीव कुमार