फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा नदी के पास आधा मीटर तक सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की समस्या का समाधान कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। ग्राम बामनौली में कृष्णा नदी के पुल के पास सड़क धंस गई है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर काफी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन है। बामनौली में कृष्णा नदी के पुल के पास सड़क धंस गई है, जिससे यहां हादसा होने की संभावना बनी रहती है। पुल गुजरने वाले वाहन अचानक गड्ढे में गिरते है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बामनौली के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह का कहना है कि कई बार सड़क निर्माण कंपनी को अवगत कराया जा चुका है, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दो दिन पूर्व सड़क पर रोड़ी डाली गई थी, मगर मरम्मत नहीं कराई गई। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र, राजकुमार, महावीर सिंह, सत्यपाल, इंद्रपाल का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें