बड़ौत। पट्टी चौधरान में नगर रालोद कमेटी की बैठक में तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा के भ्रामक प्रचार करने पर भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया।
इस बैठक में रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा उप्र में 2017 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा को कोई न कोई मुद्दा चाहिए। इसीलिए भाजपा जनता का ध्यान हटाने के लिए तीन तलाक को मुद्दा बनाकर अपनी नाकामियों को छुपाना चाहती है। जबकि तीन तलाक कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। ये मुस्लिम धर्म के खिलाफ एक सोची समझी साजिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा हिंदुस्तान में सैकड़ों साल से मुसलमान रहते हैं। आज तक किसी ने तीन तलाक का मुद्दा नहीं उठाया, क्योंकि तलाक कई प्रकार के होते हैं।
इसके बारे में सभी को मालूम भी नहीं हे। बस भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करना चाहती है। राष्ट्रीय रालोद नगर कमेटी भाजपा की बड़ौत में होने वाली परिवर्तन रथ यात्रा को तीन तलाक के मुद्दों के विरोध में काले झंड़े दिखाकर विरोध व्यक्त करेगी।
इस बैठक की अध्यक्षता हाजी रफीक अल्वी ने की। संचालन समीर हसन ने किया। इसमें हाफिज सलाऊदीन, हाजी आबिद कुरैशी, युसूफ कुरैशी, प्रशांत भारद्वाज, सपन जैन, अरशद खान, असराऊ रहमान, तसलीम मलिक, इमरान मलिक, अतिकूदीन, साहिल मलिक, इंतजार अलवी आदि रहे।