फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का तहसील में प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Tue, 11 Oct 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सोमवार को बड़ौत तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते रालोद पदाधिकारी अौर कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। रालोद कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। 
विज्ञापन


सोमवार को रालोद नेता और छपरौली के विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। उन्होंने किसानों की बिना सहमति के फसल बीमा योजना लागू करके एक कंपनी को ठेका देना कि किसानों के खाते से बेहिसाब पैसा उनकी बिना सहमति से काटा जा रहा है। फसल बीमा योजना को बिना प्रीमियम काटे निशुल्क लागू किया जाए ताकि गरीब किसानों की कमर पर गरीबी का बोझ ना पड़े। लागू फसल बीमा योजना पूर्णत: अव्यवहारिक  है। 

उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में गन्ने के बकाया भुगतान तुरंत निदान कराया जाए। बिना किसानों की सहमति के पिछला तीन वर्षों का ब्याज को मिल मालिक के हक में माफ कर देना घिनौना कृत्य है। उन्होंने राजपाल से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और बकाया गन्ने का भुगतान मय ब्याज के दिलवाने की मांग की। 
विज्ञापन


रालोद नेता और छपरौली क  विधायक वीरपाल राठी ने कहा ग्राम प्रधान के चुनाव को एक वर्ष हो चुका है, आज तक ग्राम विकास कार्यों के लिये कोई पैसा ग्राम पंचायतों को मुहैय्या नहीं कराया। इससे गांवों में विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा गैस की छूट की राशि  ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों के खाते में तुरंत पहुंचाया जाए और यमुनौत्री हाईवे दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग को अविलंब फोर लाइन या नेशनल हाइवे बनवाया जाए। 
विज्ञापन


बाद में उन्होंने मांगों से संबंधित  ज्ञापन तहसीलदार राज बहादुर सिंह को सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, अरुण तोमर बॉबी, कर्नल ब्रहम पाल तोमर, सतीश चौधरी, रालोद के नगर अध्यक्ष इरफान मलिक, सुरेश राणा, विक्रम राणा, सत्य ब्रह्म, राम कुमार चेयरमैन, बार एसोसिशएन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, राममेहर एडवोकेट, विनेश, श्योबीर एडवोकेट, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें