फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने कहा सरकार के बिल किसान विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों अध्यादेश सरकार को लेने चाहिए वापस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। केंद्र सरकार की ओर से लाए जाने वाले अध्यादेशों के खिलाफ रालोद ने ट्विटर पर अभियान चलाया। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि बिल किसान विरोध है। अगर तीनों बिल किसानों पर थोपने का प्रयास किया गया तो रालोद आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

रविवार को रालोद ने केंद्र सरकार के बिलों के विरोध में ट्विटर पर अभियान चलाया। अभियान को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिला। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बिलों को किसान विरोध बताया। कहना है कि किसानों के गन्ने का सरकार को भुगतान करना चाहिए। किसान वर्तमान में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। उधर, पाबला बेगमाबाद में रालोद की बैठक हुई। ओमवीर ढाका ने कहा कि तीनों बिल किसान विरोधी है। खेती को पूंजीपतियों के हाथ में दिए जाने की तैयारी है। चौधरी चमन सिंह गुर्जर, कलीम, योगेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, पम्मी और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें