बागपत। रालोद ने जिला संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें हर जाति व धर्म के लोगों को साधने की कोशिश की गई है। संगठन में 11 जिला उपाध्यक्ष, एक संगठन सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रेस प्रवक्ता, 13 महासचिव, 40 सचिव, 20 सदस्य, 33 आमंत्रित सदस्य, 13 विशेष आमंत्रित सदस्य, 5 ब्लॉक अध्यक्ष व आठ नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। इनमें सभी बिरादरी के नेताओं को शामिल किया गया है तो मुस्लिम भी रखे गए है। संगठन सचिव मोहित मुखिया को बनाया गया है तो कोषाध्यक्ष ओमवीर तोमर व मीडिया प्रभारी सुभाष गुर्जर को बनाया गया।
इन्हें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया
पूर्व प्रधान अनिरुद्ध तोमर, राहुल धामा, जसवीर गुर्जर, रिजवान प्रधान, डा. वीरेंद्र बैंसला, रमेश कुशवाहा, फखरुद्दीन प्रधान, पूर्व प्रमुख वीरपाल गुर्जर, भंवर सिंह कश्यप, ठाकुर अजवीर प्रधान, श्रीपाल धामा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन्हें जिला महासचिव बनाया गया
आदित्य सोलंकी, सतवीर राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद, प्रवेश खोखर उर्फ लीलू, पुष्पेंद्र सरोहा, दिनेश तोमर, रतन त्यागी, अबलू सभासद, श्याम बाबू वाल्मीकि, तेजपाल वेदवान, धर्मेंद्र एडवोकेट काठा, मतेंद्र पंवार, जितेंद्र बैरागी को जिला महासचिव बनाया गया।
ये नियुक्त किए गए ब्लॉक व नगर अध्यक्ष
संजय फौजी को छपरौली, धमेंद्र को बड़ौत, डा. अजय ढाका को पिलाना, राकेश त्यागी को खेकड़ा, राजकुमार को बिनौली का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। इकराम अहमद को बागपत, ज्ञानेंद्र सिंह को छपरौली, प्रमोद राठी को टीकरी, कृष्णपाल उर्फ बिल्लू को दोघट, कृष्णपाल को अग्रवाल मंडी टटीरी, महेश जयंत जाटव को रटौल, डा. इरफान मलिक को बड़ौत, सचिन धामा को खेकड़ा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ये नियुक्त किए गए सचिव
जितेंद्र शर्मा, मास्टर वीर सिंह, दिलशाद, इंदरपाल, मास्टर सोमपाल, योगेंद्र, विजय त्यागी, बिजेंद्र, शकील सैफी, डा. राजपाल, पवन भड़ाना, प्रवीण वालिया, डा. वीरेंद्र तेजान, जगपाल, जरीफ प्रधान, गगन धामा, अशोक, अरविंद घोष, मोहम्मद हाजी इकबाल, पप्पू पहलवान, बबली तोमर, कुलदीप, बिजेंद्र, सुभाष नैन, बिजेंद्र, अमित सोलंकी, संजीव खोखर, सचिन शर्मा, डा. विकास शर्मा, रामकिशन, मास्टर संसपाल, राजेश, राजीव, सुनील, अमित चिकारा, पप्पू मुखिया, मनोज कुमार, सचिन, मास्टर संत कुमार गुर्जर
ये होंगे आमंत्रित सदस्य
अरुण तोमर उर्फ बॉबी प्रवक्ता, मांगेराम यादव चेयरमैन, सोमपाल राठी टीकरी, रामकुमार, मनोज तोमर, सुरेश मलिक, धीरज उज्ज्वल, अश्विनी तोमर, सत्येंद्र प्रमुख, गौरव तोमर, सतीश चौधरी, संजीव मान, जयवीर तोमर, रामपाल धामा, सुरेश राणा, परमेंद्र तोमर, विकास प्रधान, नीरज पंडित, जमीरूद्दीन अब्बासी, डा. सुरेश चंद कौशिक, नसीम प्रमुख, मुरेश बरवाला, अकरम, जिला पंचायत सदस्य जैतून, बसंत तोमर, सीमा, विकास चौहान, सुनील कुमार, सुभाष गुर्जर, धनपाल सिंह, रीता मलिक, शाहिदा राणा, सुबोध राणा।
ये होंगे विशेष आमंत्रित सदस्य
डा. मेराजुद्दीन अहमद पूर्व मंत्री, राजेंद्र शर्मा पूर्व विधायक, डा. महक सिंह पूर्व विधायक, गजेंद्र कुमार पूर्व विधायक, डा. अजय कुमार पूर्व विधायक, डा. अजय तोमर पूर्व विधायक, वीरपाल राठी पूर्व विधायक, सुखबीर सिंह गठीना, डा. कुलदीप उज्ज्वल, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, अहमद हमीद, ममता किशोर, योगेंद्र खोखर।
इन्हें बनाया गया सदस्य
बिशंभर गुर्जर, सूबे सिंह, श्याम सिंह, सतबीर राठी, मास्टर नवीन दांगी, योगेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह पंवार, मनोज तोमर, ब्रजपाल सिंह, सुभाष, अजहर खान, शिवकुमार शास्त्री, मोहब्बत, देवराज, करण सिंह, नरेंद्र राठी, सुधीर पहलवान, जितेंद्र, गय्यूर, बीरबल सिंह कर्दम।