फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की आठ, भाजपा-सपा की 4-4 सीटों पर बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचायत चुनाव की मैराथन मतगणना 50 घंटे में भी पूरी नहीं हो पाई। सोमवार रात करीब 11 बजे तक भी जिला पंचायत वार्ड का कोई परिणाम घोषित नहीं हुआ। देर रात रालोद आठ, सपा और भाजपा चार-चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। बसपा एक सीट पर और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे थे। कई प्रत्याशियों की जीत लगभग तय थी, लेकिन प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी को रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 20 पदोें पर मतगणना रात तक भी जारी थी। रालोद प्रत्याशियों में वार्ड-1 से जैतून पत्नी रहीसुद्दीन, वार्ड-2 से बसंत तोमर, वार्ड चार से धनपाल, वार्ड सात से रीता, वार्ड आठ से सीमा, वार्ड-15 से सुभाष गुर्जर, वार्ड-17 से शाहिदा पत्नी फखरूद्दीन, वार्ड-13 से ममता जयकिशोर बढ़त बनाए हुए थे। भाजपा के प्रत्याशी वार्ड-6 से डॉ जयकुमार, वार्ड-11 से लक्ष्मण सिंह, वार्ड-14 से रविंद्र बली और वार्ड-19 से मनुपाल बंसल प्रतिद्वंद्वियों से आगे थे। इसके अलावा सपा के प्रत्याशी वार्ड-3 से महबूब अली, वार्ड-10 से प्रवेंद्र, वार्ड-16 से गीता और वार्ड-18 से बबली देवी आगे चल रहे थे। बसपा की प्रत्याशी मिथलेश वार्ड-20 पर आगे थी। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों में वार्ड-5 से सुनीता, वार्ड-9 से साक्षी और वार्ड-12 से राहुल आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें