फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रालोद सांसद ने शबगा, जागौस में जलमग्न फसल का निरीक्षण किया

Mon, 25 Aug 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
शबगा गांव में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद किसानों से वार्ता करते सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान। स्
विज्ञापन
छपरौली। शबगा व जागौस गांव में यमुना नदी के कटान से जलमग्न हुई किसानों की फसल का रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दोनों गांव में पहुंचकर सांसद ने नष्ट हुई फसल की जानकारी ली तो किसानों ने कहा कि यमुना नदी किनारे ठोकरें नहीं लगने के कारण हर साल कटान होने के कारण उनकी फसल नष्ट हो जाती है। इससे किसानों को काफी नुकसान होता है। प्रशासन से भी कई बार ठोकरें लगाने की मांग कर चुके है। सांसद ने कहा कि जल्द ही किसानों को नष्ट फसल का मुआवजा दिलवाया जाएगा और ठोकरें लगवाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें