कई गांवों में जनसंपर्क किया, बैठक कर तीन जुलाई को कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली/ दोघट /अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट पर भीड़ जुटाने के लिए रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने नीरज पंडित, अश्वनी तोमर, देवेंद्र धामा, रब्बान चौधरी, निशु राजपूत, अनिमेश तोमर आदि ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों से बड़ी संख्या में तीन जुलाई को कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।
दोघट कस्बे में हुई बैठक में चुनाव के दौरान घटनाक्रमों को लेकर रोष जाहिर किया गया। इस मौके पर धीरज उज्ज्वल, सतेंद्र, अमित चिकारा, संयोग रावत, संजय पंवार, पूर्व चैयरमेन वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, रोहित खोखर, भोपाल सिंह, भारत कुमार, विशाल, रामबीर, महीपाल, राजबीर आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता चौबीसी चौधरी सुभाष और संचालन योगेंद्र आर्य ने किया। बोपुरा गांव में अल्पसंख्यक समाज के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य कर रही है। पंचायत में तीन जुलाई को ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ पहुंचने का निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता हाजी उमर मोहम्मद संचालन प्रधान जाबिर ने किया। इस मौके पर प्रधान जाहुल हसन, तराबूदीन, रियासत, अतेंद्र, याकूब, इरफान, यामीन, सलीम, आशिक अली आदि मौजूद रहे। नगर रालोद अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कस्बे में रालोद कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। ढ़िकौली गांव में जन कल्याण ग्राम सेवा समिति में लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा चुनाव में गड़बड़ी करा सकती है, जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में रामबीर सिंह ढाका, अहमद हमीद, संदीप प्रधान, नीरज विनय, जितेंद्र, वीरपाल, सतपाल आदि मौजूद रहे। रालोद के राष्ट्रीय सचिव नवाब अहमद हमीद ने तिलपनी, बरसिया, लुहारा, गौसपुर, बिलोचपुरा, बसोद, डोला, हरचंदपुर आदि गांव में जनसंपर्क किया।