फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में रितु और स्लोगन लेखन में अमीरा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी, जिला रेडक्रॉस समिति एवं वेणु आई इंस्टीट्यूट शेख सराय दिल्ली के सहयोग से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन वेबिनार से किया गया। सात विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पोस्टर पेंटिंग में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की रितु ने प्रथम, सेंट एंजेल्स स्कूल बागपत की रिचा गुप्ता दूसरे और सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी की हिमांशी गर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में सैंट एंजेल्स स्कूल की अमीरा प्रथम, डीएवी स्कूल बागपत की सोनम द्वितीय एवं वैदिक कन्या टटीरी की आयुषी वशिष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जियालाल प्रेमवती सम्मान सर्टिफिकेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डॉक्टर कमला अग्रवाल ने की। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, पवन सिंघल, गौरव गौड़, संतोष गुप्ता, नरेश गुप्ता, मूलचंद, विजय गौड़ मौजूद रहे। संयोजक पंकज गुप्ता एवं उपाध्यक्ष लायन दीपक गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सचिव लायन अलका गुप्ता ने किया।
शिक्षकों को किया गया सम्मानित
अग्रवाल मंडी टटीरी। शिक्षक दिवस पर निशानेबाजी के कोच डॉक्टर राजपाल सिंह को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लॉयन मूलचंद, संयोजक लॉयन पंकज गुप्ता ने बताया कि विनोद कुमार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य यमुना इंटर कॉलेज बागपत एवं डॉक्टर दीपक चंद्र मौर्य एवं डॉक्टर रुचि गुप्त, पंकज कुमार सिंह नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर अमीनगर सराय को उपहार देकर सम्मानित किया। राकेश मोहन गर्ग, मिथलेश, डॉक्टर कमला अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरमैन मनीष जैन, प्रमोद जैन एवं डॉक्टर रुचि गुप्ता को शपथ दिलाकर क्लब में सम्मिलित किया। ईश्वर अग्रवाल एवं क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन प्रमोद गुप्ता का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। पूर्व रीजन चेयरमैन गुनींद्र गुप्ता, क्लब उपाध्यक्ष लॉयन दीपक गोयल, संजय गर्ग ,लॉयन विनोद गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, डॉ रामलाल, अनिल गांधी, मनोज गुप्ता, प्रदीप नैन, नरेश गुप्ता, श्वेता गुप्ता, आशीष गोयल, नितिन वशिष्ठ, रामकिशोर, प्रेमवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें