फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में ऋषभ कुमार और आंचल ने बाजी मारी

विज्ञापन
बड़ौत के जेवी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकता खिलाड़ी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जेवी कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में खेल विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय 69वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 800 मीटर दौड़ में ऋषभ कुमार और आंचल ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा और क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमेंद्र खोखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में ऋषभ कुमार प्रथम, सूरज द्वितीय, रितेश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम, हिमांशी तोमर द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में किरण पंवार प्रथम, रितु द्वितीय व हिमांशु तोमर तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में हिमांशु तोमर बीपीएड प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, प्रिया बीए अंतिम वर्ष ने द्वितीय स्थान व सिखा बीपीएड प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के लांग जंप में किरण पंवार प्रथम, हिमांशी तोमर द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देवव्रत तोमर एमए प्रथम ने प्रथम, मानव तोमर बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय और सूरज कुमार बीपीएड प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में देवव्रत तोमर प्रथम, सिद्धांत मान ने द्वितीय और सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुणा सोलंकी, डॉ सतेंद्र, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. देवेश गुप्ता, डॉ. उरवेंद्र कुमार, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. साधना तोमर, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. शीशपाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमरपाल, डॉ. लोकेंद्र सिंह, राम शर्मा, डॉ. मुनेश, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. महेश, डॉ. मुकेश, डॉ. सौरभ आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें