फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिम धुरा की फैक्ट्री में चोरी  

Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली रोड स्थित नाथ एग्रो फैक्ट्री में बदमाश पीछे की दीवार में नकब लगाकर बैटरी, इन्वर्टर, गैस वेल्डिंग की मशीन, केबिल व अन्य लोहे का सामान जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है, चोरी कर ले गए। दिल्ली रोड पर नाथ एग्रो फैक्ट्री है, जिसमें बोगी के रिम धुरे बनते हैं। उसके पार्टनर अनिल कुमार जैन रविवार की देर शाम घर चले गए थे। वहां पर ओमकार निवासी बावली चौकीदार सोया हुआ था। सुबह जब चौकीदार उठा तो पीछे की तरफ दीवार में नकब लगी थी और काफी सामान गायब था। उसने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मालिक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी यहां चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  गोकशी के पांच आरोपियों के मकान की पुलिस ने की कुर्की
बड़ौत। कोतवाली के सामने काफी वर्षों से गोकशी की जा रही थी। इस पर जून 2016 में पुलिस ने छापामारी काफी संख्या मेें गो मांस, खालें और काटने का सामना मिला था। इसमेें एक मौके पर पकड़ा गया था और अन्य फरार हो गए थे। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें से कुछ दिन पूर्व एक कुर्की हो चुकी है, जबकि फरार चल रहे पांच गो तस्कर सलीम, इमरान, बिल्लू, नौशाद और सुएब के घरों की कुर्की पुलिस ने की। कुछ लोगों का आरोप है कुर्की मेें खानापूर्ति की गई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना था कि कानूनी तौर पर कुर्की की गई है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें