फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल । मंसूरपुर-खैला के बीच नलकूप पर मंसूरपुर के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और गाजियाबाद नवीपुर के उसके साले कुलदीप की हत्या के तीन आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई।
विज्ञापन


मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप निवासी नवीपुर जिला गाजियाबाद की नलकूप पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप ने चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संदीप ने बताया कि उसका बहनोई कविंद्र व विपुल निवासी रमाला शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे उनके घर पिता का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। जहां से हरेंद्र अपने भाई दीपक पहलवान, गौतम जाटव निवासीगण खैला, दीपक उर्फ फुर्तीला निवासी बालैनी व तीन अज्ञात युवकों के साथ पहुंचा और दोनों को साथ ले आया। जिन्होंने मंसूरपुर के पास नलकूप पर लाकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और एक बाइक बरामद की। जबकि हर्ष डौला व एक अन्य युवक का नाम प्रकाश में आया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि फरार आरोपी दीपक फुर्तीला, हर्ष डौला और गौतम जाटव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें