फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 12 साल से कम उम्र के बच्चे भी हो रहे तनाव का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पढ़ाई का दबाव और घर का माहौल बच्चों के दिमाग पर असर कर रहा है और वह तनाव में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में एक महीने में 10 से 15 बच्चे 12 साल से कम उम्र के काउंसलिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक अभिभावकों पर अधिक दबाव न बनाने और उनके साथ समय बिताने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि अभिभावकों की बच्चों से अधिक अपेक्षा बढ़ रही है। स्कूल और घर में बच्चों पर पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। इससे बच्चों के दिमाग पर असर पड़ रहा है। छोटी-छोटी उम्र में बच्चे तनाव के कारण मानसिक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश बच्चों की आयु 12 वर्ष से कम है। अस्पताल में ऐसे बच्चों की काउंसलिंग के बाद ईईजी मशीन से जांच कराई जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि ईईजी मशीन से दिमाग के किस हिस्से में परेशानी है इसके बारे में जानकारी मिल जाती है। इसके उपरांत बच्चों को इसी के आधार पर इलाज कराया जाता है।
बच्चों के साथ बिताए समय, पढ़ाई का दबाव न डालें
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ़ अजय कुमार का कहना है कि अभिभावक बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों पर पढ़ाई का अधिक दबाव बनाया जा रहा है। इससे बच्चे तनाव में जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताने और पढ़ाई का अतिरिक्त दबाव न बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें