फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'साधु' कहां छिपा है? 25 हजार का इनाम, पत्नी-नाबालिग को क्लीनचिट; हरियाणा-उत्तराखंड में दबिश दे रही पुलिस

Mon, 17 Aug 2026 12:45 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रटौल

सार

अंकित और इसरार की हत्या के मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी तलाश में उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
इसरार के परिजनों को सांत्वना देते विधायक योगेश धामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगौली तगा गांव के अंकित और इसरार की हत्या के मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी तलाश में उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस बीच साधु की पत्नी और एक नाबालिग को पूछताछ के बाद क्लीनचिट देकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


सिंगौली तगा गांव निवासी दिव्यांग अंकित प्रजापति और उसके दोस्त इसरार को 25 जुलाई को जहर का इंजेक्शन लगाकर जिंदा दफन कर दिया गया था। यह वारदात साधु नरेशनाथ ने अपने दो शिष्यों और एक नाबालिग के साथ मिलकर की थी।

पुलिस ने बुधवार रात आरोपी उज्ज्वल को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर श्रीगणेश मंदिर परिसर में गड्ढे की खोदाई करके दोनों के शव बरामद किए गए थे। पुलिस ने दूसरे हत्यारोपी कृष्णा को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। दोहरे हत्याकांड में वांछित नरेशनाथ अभी भी फरार है।

पुलिस की तीन टीमें नरेशनाथ की तलाश में जुटी हैं। ये टीमें हरियाणा और उत्तराखंड में साधु के ठिकानों पर डेरा डाले हुए हैं। रविवार को भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस ने साधु के करीबी नाबालिग और उसकी पत्नी को उत्तराखंड से लाकर पूछताछ की थी। जांच में दोहरे हत्याकांड में उनकी कोई भूमिका नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

मृतकों के घर पहुंचे भाजपा और रालोद विधायक 
दोहरे हत्याकांड की घटना के बाद भाजपा विधायक योगेश धामा, रालोद विधायक मदन भैया, नवाब अहमद हमीद, सपा नेता रवि बैसला, योगेंद्र बैसला, बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेता अंकित और इसरार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही मदद दिलाने का आश्वासन दिया। रालोद विधायक मदन भैया का कहना है कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

हत्यारोपी नरेशनाथ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है, जिसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। दोहरे हत्याकांड में नाबालिग और साधु की पत्नी की भूमिका नहीं मिली, जिन्हें क्लीनचिट दे दी गई है। आरोपी को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।-- सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें