फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार

विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
एसटीएफ मेरठ और बिनौली पुलिस कर रही थी माखर चौकी पर चेकिंग
विज्ञापन

गोली लगने से इनामी और एक सिपाही भी हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। एसटीएफ मेरठ और बिनौली पुलिस की टीमों के साथ शनिवार की शाम माखर चौकी पर चेकिंग के दौरान गोकशी के आरोपियों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश जाहिद घायल हो गया। उसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका साथी भाग निकला। आरोपियों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है।
शनिवार की शाम बड़ौत की ओर से बाइक सवार एक इनामी गोकश के आने की सूचना पर एसटीएफ मेरठ के एसआई संजय सोलंकी और बिनौली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ माखर चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वे सिरसली की ओर जाने वाले रजबहे की ओर भाग निकले। पुलिस ने भी पीछा शुरू किया। इसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों युवक गिर पड़े। पुलिस के नजदीक आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी जाहिद जंगली पुत्र सलीमू निवासी औसिक्का पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी गन्ने के खेतों में छुप कर फरार हो गया। आरोपियों की गोली हाथ में लगने से एक सिपाही जितेंद्र कुमार भी घायल हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया जाहिद गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। उस पर मेरठ और बागपत के थानों में गोकशी के कई मुकदमे पंजीकृत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें