फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
घायल के दो साथी भागने में रहे सफल, एक सिपाही भी हुआ घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। क्षेत्र में ग्लेहता मार्ग पर पुलिस की पशु चोर गिरोह के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक 25 हजार का इनामी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान घायल के दो साथी भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में बदमाशों की गोली लगने से एक कांस्टेबिल भी घायल हो गया।
क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए इंस्पेक्टर बिनौली हर रोज रात्रि में देहात क्षेत्र के संपर्क मार्ग पर गश्त और चेकिंग अभियान चलाते हैं। शुक्रवार की रात्रि भी वह पुलिस टीम के साथ ग्लेहता मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आए, उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग निकले। बचाव में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की तो बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इस दौरान दोनों से कई कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें कांस्टेबिल देवेंद्र कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इंस्पेक्टर बाल बाल बचे। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य दो बदमाश अपने साथी को छोड़कर गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश राशिद निवासी खिवाई और कांस्टेबिल देवेंद्र कुमार को रात्रि में ही सीएचसी बिनौली में उपचार कराया। सूचना पर सीओ बागपत ओमपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया पकड़ा बदमाश 25 हजार का इनामी है। इससे चोरी की बाइक, 315 बोर का एक तमंचा और 9500 रुपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में बदमाश ने दादरी, दरकावदा, फजलपुर से अपने साथियों के साथ मिलकर पशुओं को चोरी कर उन्हें बेच देना स्वीकार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें