फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 जून तक भर सकेंगे आयकर रिटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 30 जून तक भर सकेंगे आयकर रिटर्न
विज्ञापन

बड़ौत। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आयकर रिटर्न की तारीख बढ़ाकर अब 30 जून किए जाने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा आधार को पैन कार्ड से लिंक करने की तारीख भी 30 जून कर दी गई है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता प्रमोद पालीवाल का कहना था कि सरकार का यह फैसला राहत देने वाली है। पहले आयकर रिटर्न की तारीख 31 मार्च थी, जिससे व्यापारी परेशान थे। अब यह तारीख बढ़ा दी गई है। वहीं, सीए सौरभ जैन ने बताया कि इससे व्यापारियों को जीएसटी, आईटीआर और टीडीएस में राहत मिलेगी। व्यापारी अब वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न 30 जून तक भर सकेंगे। टीडीएस जमा करने में देरी पर जुर्माने की राशि भी कम कर दी गई है। अब यह जुर्माना 18 फीसदी से घटकर नौ हो गया है। हालांकि टीडीएस के लिए डेड लाइन नहंी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें