संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गलत दिशा में बागपत की तरफ से जा रहे ट्रक ने सिसाना के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त कर्मी कंवरपाल (61) को कुचल दिया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक दौड़ा दिया और सेवानिवृत्त कर्मी को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों के पीछा करने पर ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। कंवरपाल को ट्रक के नीचे से निकाला गया, जिसे अस्पताल में लेकर जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिसाना गांव निवासी राकेश ने बताया कि उनके बड़े भाई कंवरपाल दिल्ली यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त कर्मी थे। मंगलवार की सुबह कंवरपाल घर से घेर में काम करने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव में बने कट को पार कर दूसरी तरफ जाने लगे, तभी गलत दिशा में बागपत की तरफ से आए ट्रक ने कंवरपाल को टक्कर मार दी।
इसके बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका और कंवरपाल को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक तेज गति से दौड़ाकर भागने का प्रयास किया। उनके भाई कंवरपाल ट्रक के नीचे फंस गए और उनको करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों ने पीछा कर किसी तरह ट्रक रुकवाने का प्रयास किया तो ट्रक छोड़कर चालक वहां से भाग गया।
हादसे के बाद आए पुलिसकर्मी ट्रक को कब्जे में लेकर चले गए। उधर, पुलिस ने घटनास्थल की जांच भी की। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गलत दिशा में वाहन दौड़ने पर हंगामा