फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
बागपत के महेशपुर चोपड़ा गांव के पास से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में रिटायर फौजी ओमवीर सिंह का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बाद में शव की पहचान हुई। पुलिस के मुताबिक ओमवीर अपने दो साथियों के साथ दो दिन पहले दिल्ली गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला। 
विज्ञापन

  महेशपुर चोपड़ा गांव से होकर गुजर रही पूर्वी यमुना नहर के पुल के नीचे बोरा पड़ा था। शनिवार को शाम के समय वहां से गुजर रहे लोगों को बोरा पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी।  उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो उसमें युवक की लाश मिली। उसके सीने में दो गोली लगी हुई मिली। मृतक केवल अंडरवियर पहने हैं। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। देर शाम शव की पहचान हुई। 
 सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने बताया शव की पहचान नंगला बढ़ी गांव के ओमवीर के रूप में हुई है। मृतक रिटायर फौजी थे। जानकारी मिली है कि दो दिन पहले वे गांव के दो लोगों के साथ दिल्ली गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। उनकी हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। नहर में तो शव को लाकर डाला गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही स्थित स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें