संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। बोढ़ा गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा और उसके बेटे पर हमला कर घायल कर दिया गया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि सेवानिवृत्त दरोगा अतर सिंह और दूसरे पक्ष के बच्चे घर के पास खेल रहे थे, जिनके बीच विवाद होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए, तभी गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। सेवानिवृत्त दरोगा अतर सिंह और उसके बेटे पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।