संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खैला गांव में रविवार को युवाओं ने ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के जन्मदिवस पर बैठक की। उन्होंने नशा न करने का संकल्प लेते हुए समाजसेवा में योगदान देने की बात कही।
बैठक में युवाओं ने कहा कि गांव को नशामुक्त बनाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को भी सहयोग देना होगा और इससे गांव की पहचान भी होगी। युवाओं ने नशा न करने का संकल्प लेते हुए अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि नशा करने से स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही परिवार भी बर्बाद होते हैं। इसलिए सभी को नशा छोड़कर समाजसेवा, गरीबों की मदद व शिक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने की अपील की। इस दौरान चौधरी राजाराम, हरपाल, राजेंद्र, महाराज सिंह, देवेंद्र, इंद्रपाल, विरजेश, विमला देवी, राजवती मौजूद रहे।