फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्वार से होगा क्षेत्र का भला   

Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के लाक्षागृह में हवन में आहुति डालते केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बागपत जनपद के छह धार्मिक स्थलों का निर्माण कार्य का शुभारंभ कराकर शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा देश में पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्वार करने से क्षेत्र का भला होगा, जो ऐतिहासिक स्थल खंडहर पड़े हैं और जिनकी प्राचीन समय से महत्ता है, उनका जीर्णोद्वार होने से वहां पर्यटकों का आना भी बढ़ेगा ।
विज्ञापन

  केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मंगलवार को लाक्षा गृह पहुंचे। उन्होंने पहले यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद 9.22 करोड़ रुपये से जनपद के मां मनसा देवी मंदिर बड़ा गांव, पुरा महादेव मंदिर पुरा, लाक्षा गृह बरनावा, चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय मंदिर बरनावा, परशुराम मंदिर पुरा, त्रिलोक धाम बड़ागांव, के जीर्णोद्वार के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा  मात्र भूमि जन्मभूमि के कर्ज उतारने का वे प्रयास करेंगे। 
 उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बदलाव चाहते हैं और देश की गरीब जनता का भला करने के लिए ही उन्होंने नोट बंदी का फैसला लिया है। उन्होंने कहा जब तीन करोड़ रुपये देकर सांसद का टिकट जो पाएगा, यदि वह सांसद बना तो क्या जनता के लिए भला कर पाएगा। ऐसे लुटेरों, भ्रष्टाचारियों की तिजौरी को खाली करने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं। मै मानता हूं कि परेशानी लोगों को हो रही है कुछ समय की बात है। बाद में आपके सामने सुंदर भविष्य होगा। 
विज्ञापन

इससे पहले सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा लाक्षा गृह में महाभारत कालीन के अवशेष आज भी मौजूद है। इसी लाक्षा गृह में पांडव उनकी मां कुंती को जीवित जलाने का षड्यंत्र कौरवों ने किया था और वे यहां मौजूद पांच हजार वर्ष पुरानी सुरंग के अवशेष भी मौजूद हैं।  उन्होंने कहा जनपद के इन छह धार्मिक स्थलों की जिम्मेदारी पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने टीसीआईएल संस्था को सौंपी है। 
खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय सक्सेना ने कहा सभी देश की धरोहर को बचाने का कार्य किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने की। संचालन डॉ. नेपाल सिंह ने किया। इसमें पर्यटन मंत्रालय टीसीआईएल के डायरेक्टर एके अग्रवाल ने भी विचार रखे। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य जयप्रकाश तोमर, रामभरोसे लाल, चेयरमैन केपी मलिक, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, जिपं सदस्य योगेश धामा, प्रमुख जितेंद्र धामा, संजीव खोखर चेयरमैन, जितेंद्र सिंह सतवाई,  पंकज ठाकुर, संचित गुप्ता, नंदकिशोर गुर्जर, सुरेंद्र तोमर बावली, गोविंद चौधरी, वेद पाल उपाध्याय, राम कुमार पंवार, बदन सिंह तोमर, जसवीर सोलंकी, भासु तोमर, आदि रहे।
बड़ौत। इस अवसर पर मंच पर मां मनसा देवी मंदिर बड़ागांव, पुरा महादेव मंदिर पुरा, चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय मंदिर बरनावा, परशुराम मंदिर पुरा, त्रिलोकधाम बड़ागांव आदि को भी मंच पर बुलाकर केंद्रीय मंत्री और सांसद ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बड़ौत। इस दौरान सांसद सत्यपाल सिंह ने घोषणा की कि बागपत जनपद के बड़ौत में दीनदयाल सेंटर का शिलान्यास शीघ्र होगा। 11 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया। इसके लिए नगर पालिका चेयरमैन केपी मलिक ने तीन हजार गज जगह भी आवंटित की है और केंद्रीय पर्यटन मंत्री शीघ्र पैसे की घोषणा करेंगे तो यह शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें