- एक एडीओ को सौंपी गई दो से तीन न्याय पंचायत की जिम्मेदारी
- ग्राम प्रधानों के बस्ते हुए जमा, अधूरे कार्यों को कराया जाएगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने पर उनके बस्ते जमा कर ग्राम पंचायतों में 19 एडीओ को प्रशासन नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। सभी एडीओ को न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासन बनाया गया है। जिले के छह ब्लॉक में न्याय पंचायत है। एक एडीओ को दो से तीन न्याय पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्त किए गए एडीओ ग्राम पंचायतों के अधूरे कार्यों को पूरा कराएंगे। डीएम शकुंतला गौतम ने बैठक कर सभी एडीओ को ईमानदारी के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए है।
इन विभाग के एडीओ को बनाया प्रशासक
बागपत। जिले में न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग, जिला कृषि रक्षा विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, सहकारिता विभाग, ग्राम विकास अधिकारी विभाग के एडीओ को प्रशासक बनाया गया है।
किसकों को किस न्याय पंचायत की मिली जिम्मेदारी
बागपत। बिनौली ब्लॉक की न्याय पंचायत गांगनौली, पुसार, बामनौली में योगेन्द्र मलिक, निरपुडा, मवीकलां, दाहा में रणधौल सिंह, मुसलम, बिजवाड़ा में संजय कुमार, बिनौली, बरनावा में सतपाल सिंह, छपरौली ब्लॉक की न्याय पंचायत कुर्डी, चांदनहेड़ी में धीरज कुमार, रठौडा, राजपुर, रमाला में भूपेन्द्र सिंह, बड़ौत ब्लॉक की न्याय पंचायत फतेहपुर चक, कासिमपुर खेड़ी, कंडेरा, बरवाला में तेजपाल सिंह, सिनौली, लुहारी, बिजरौल में नरेश कुमार, अंगदपुर, बड़का व बागपत ब्लॉक की न्याय पंचायत सरूरपुर कलां में कृष्णपाल सिंह, सूजरा, गाधी में नितिन त्यागी, धनौरा सिल्वरनगर, सुल्तानपुर हटाना में राजपाल सिंह, नौरोजपुर गुर्जर, मीतली में रामबीर सिंह, पिलाना ब्लॉक की न्याय पंचायत डौला, हिसावदा में सुधीर चौहान, बुढ़सैनी, बालैनी में राजपाल सिंह, खट्टा प्रहलादपुर, ढिकौली में सतीश कुमार, पिलाना, मुकारी में सुदेशपाल, खेकड़ा ब्लॉक की न्याय पंचायत काठा, सांकरौद, फिरोजपुर में विक्रम सिंह, बड़ागांव, रटौल में उपेन्द्र सिंह व ललियाना, फुलेरा की जिम्मेदारी एडीओ रोहित कुमार को सौंपी गई है।