महाराजा के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। रालोद कार्यालय पर शुक्रवार को महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
रालोद नेता ओमबीर ढाका ने कहा कि महाराजा सूरजमल हिंदु-मुस्लिम एकता की मिसाल थे। भरतपुर में लौहगढ़ के किले में किशोरी महल के मंदिर और मस्जिद हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। कंवरपाल हुड्डा, योगेंद्र, रवि, सचिन, अनिरुद्ध शर्मा, शकील अहमद, कृष्णपाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, बड़ौत के चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट छपरौली रोड मेें भी महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर आदर्श जाट महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजीव आर्य ने कहा कि वीर योद्धाओं की शहादत और बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह दांगी और संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। डॉ अशोक कुमार, डॉ ओमपाल धनखड़, ओमपाल पूनिया, हरिप्रकाश पंवार, सुधीर कुमार, उपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।