बड़ौत। ठाकुरद्वारा मंदिर में ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज को एकजुट होने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा व महेंद्र दत्त शर्मा ने पौधरोपण कर किया। पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने यूपी बोर्ड के कक्षा-10 की जनपद टॉपर मानसी शर्मा व कक्षा 12 की टॉपर आकांक्षा शर्मा सहित जनपद के मंदिरों में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले महंत व पुजारियों को भी सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार का स्वाभिमान होती हैं। यह दो कुलों को जोड़ती हैं। क्षेत्र में बेटियां अपना परचम फहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम ऑक्सीजन के भरोसे न रहकर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाए ,जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी न हो।
नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए उन्होंने महेंद्र दत्त शर्मा को जिला अध्यक्ष, गोपाल भारद्वाज को युवा जिलाध्यक्ष, पंडित विनोद शर्मा को पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष व पंडित अशोक शर्मा को बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित आत्माराम शर्मा व संचालन बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया।
मौके पर पर दीपक शर्मा, अमरपाल शर्मा, विनोद गोस्वामी, विजय वशिष्ठ, योगेश वत्स, राधे कृष्ण शर्मा, सुदेश शर्मा, विनोद शर्मा, पंडित कृष्ण दत्त शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, विनीत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, नितिन शर्मा शामिल रहे।