बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण व्यवस्था ठप हो जाने की वजह से सोमवार को यात्री परेशान रहे। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और अधिकारियों से समस्या का स्थाई समाधान कराए जाने की मांग की।
यात्रियों में विपिन, अरूण, मनीष, सोनू, हिमांशु आदि ने बताया कि अक्सर रेलवे स्टेशन पर गाजियाबाद से रेलटेल का लिंक न आने की वजह से आरक्षण व्यवस्था खराब पड़ी रहती है। यात्री आरक्षण कराने के लिए सुबह आकर लाइन में लग जाता है और घंटों लाइन में लगने के बाद भी आरक्षण नहीं हो पाता। कई बार तो यात्री पूरे-पूरे दिन लाइन में लगे रहते हैं। इसके बाद भी आरक्षण नहीं हो पाता है। पहले भी कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने स्थाई समाधान कराएं जाने की मांग की। स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा का कहना है कि अक्सर लिंक न आने की वजह से परेशानी बढ़ जाती है। उच्चाधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान कराएं जाने के लिए अवगत कराया जा चुका है।