फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर पर हमले में दो लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : fir
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बे में बैंक बंद होने के बाद रुपये बदलने से मना करने पर केनरा बैंक के मैनेजर भूषण तिंगा पर हमला किया गया। उनको बाइक की टक्कर मारी गई। इस मामले में दोघट थाने पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

  बैंक मैनेजर भूषण तिंगा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम बैंक बंद होने के बाद दो युवक बैंक में रुपये बदलने पहुंचे। उनको बताया गया कि बैंक बंद हो गया है, अब रुपये का लेनदेन नहीं होगा। इस दौरान आरोपियों ने बैंक स्टाफ के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। उसके बाद आरोपी वहां से चले गए। वे बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने अपनी बाइक से उनकी बाइक में टक्कर मारी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
 दोघट थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ का कहना है कि मैनेजर की तहरीर पर टीकरी कस्बा निवासी कृष्ण और मिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

जिला बदर अमित गिरफ्तार 
बागपत। बालैनी पुलिस ने जिला बदर चल रहे हरियाखेड़ा गांव के अमित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि अमित, जिला बदर होने के बाद भी अपने घर पर रह रहा था। इसलिए उसको पकड़ा गया है। 
  रुपये निकालने को लेकर ओबीसी में ग्राहकों में मारपीट, हंगामा
बड़ौत।शनिवार को बिनौली रोड स्थित ओबीसी शाखा में रुपये निकालने को लेकर कुछ ग्राहकों मेें मारपीट हो गई। जिससे बैंक में ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। मारपीट को देखते हुए बैंक कर्मचारियों ने बीच में ही काम बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले वहां से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। उधर, बैंक में मौजूद भगवानपुर नांगल के बिजेंद्र प्रधान व अन्य ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों पर भी सहीं ढंग से काम न करने व ग्राहकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। उनकी कई बार बैंक कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें