फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रही कतार, प्रदर्शन का दौर जारी

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक के कैश न होने से परेशान बैठे सिनियर सीटिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में नोट बंदी के बाद से बेकाबू हुए हालात ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिन निकलते ही बैंकों के सामने रुपये निकालने के लिए भारी भीड़ लगनी शुरू हो जाती है, जो शाम तक कम नहीं होती।   शनिवार को हाल बेकाबू रहे। महिलाएं भी घरेलू कार्य छोड़कर रुपये के लिए लाइनों में लगने को मजबूर नजर आई। शादी का कार्ड लेकर लोग बैंकों के अधिकारियों से मिले, लेकिन कैश न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। यहां तक बीमारी का वास्ता देकर रुपये निकालने के लिए लोग गुहार लगाते दिखाई दिए। सीनियर सिटीजन के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था तो हुई, लेकिन लोगों को फायदा नहीं हुआ। कई स्थानों पर नोट बदले ही नहीं गए। कुछ बैंकों में कैश खत्म होने पर सुबह से ही हंगामा होना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रही। आरोप तक लगाया कि चार दिनों से बैंकों का कैश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

    रमाला और किशनपुर बराल के बैंकों के बाहर हंगामा प्रदर्शन किया गया। लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच गए है। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित बैंकों में लोग महिलाओं का सहारा ले रहे है। सुबह सात बजे लाइन लग जाती है। ओबीसी बैंक के सामने हंगामा के चलते पुलिस को बुलाना पड़ी। यही हाल दाहा, दोघट में रहा। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक में कैश जमा कराने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है। हर रोज कुछ ग्रामीण बैंक में लाइन में लग जाते है और कैश जमा करा रहे है। प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, बली यूथ बिग्रेड समिति ने शनिवार को सिंडिकेट बैंक के सोन नोट बदलने के लिए लाइन में लगे लोगों को चाय पिलाई। जिससे उनकी थोड़ी परेशानी कम हो सके। अविन, जगदीप आर्य, अशोक पंवार, सचिन कुमार, सोनू, सुमित, टीटू बॉक्सर, सुबे सिंह, विकास, दीपक, कविता, धर्मेंद्र मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें