फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन तोड़ने के मामले में प्रबंध समिति पदाधिकारियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल का भवन तोड़ने का प्रकरण
विज्ञापन

बीएसए के आदेश पर एबीएसए ने कोतवाली पर कराया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शिक्षा विभाग की बिना अनुमति लिए श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल के भवन को तुड़वाने के मामले में एबीएसए ने कोतवाली में निवर्तमान प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीएसए के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में श्री जैन जूनियर हाईस्कूल के भवन को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जर्जर बताकर ध्वस्त करा दिया था। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं, बच्चों और अभिभावकों ने इसके विरोध में तहसील में धरना भी दिया था। फिलहाल बीएसए राघवेंद्र के आदेशों पर नगर शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी ने शिक्षा विभाग को बिना सूचना दिए विद्यालय के भवन को गिराने के मामले में कोतवाली पर तहरीर दी थी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हंसकुमार, सुभाषचंद, मुकेश जैन, सुरेश चंद जैन, प्रदीप जैन, प्रमोद कुमार जैन, गरिमा गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल में पंजीकृत थी 116 बालिकाएं
स्कूल में 116 बालिका पंजीकृत थी। भवन टूटने के बाद बालिकाओं और शिक्षिकाओं के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
ये बोले तत्कालीन एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि भवन काफी जर्जर था, जिसकी शिकायत एक व्यक्ति ने लखनऊ में की थी। इसके बाद ही भवन को तोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें