फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

मंगलवार को ही सपा नेता के बेटे ने चार के खिलाफ दर्ज कराई थी हमले की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा के जिला उपाध्यक्ष शफीक सलमानी के बेटे कामिल पर हमला करने और पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। एक महिला ने कामिल पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष शफीक सलमानी के बेटे कामिल ने मंगलवार शाम को मुकदमा दर्ज कराया था कि उस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। वह जान बचाकर भागा तो घर में घुसकर भी मारपीट की गई थी। पुलिस ने मामले में जाहिद, उसके उमर के अलावा नईम और जुनेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। वहीं इस मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। एक महिला ने सपा नेता के बेटे कामिल पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि कामिल उसके घर में घुस गया और उसे धमकाकर दुष्कर्म की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि सपा नेता के बेटे कामिल पर हमला करने के आरोप में जाहिद और उसे बेटे उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें