फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में चल रहे जन सेवा केंद्र संचालक पर बिल जमा करने के नाम पर कई लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया है। विद्युत निगम ने आरोपी जनसेवा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट कराई। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी।
विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया जन सेवा केंद्र का संचालन अपने पास कोई भी रिकॉर्ड नहीं रखता । जब बिल जमा करते समय ट्रांजक्शन फेल हो जाता है तो धनराशि संचालक के खाते में वापस आ जाती है। संचालक ने किसी के रुपये वापस नहीं किए और संचालक के पास इसका कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। इस वजह से उपभोक्ताओं के बिल में वह रुपये फिर जुड़ कर आ गए हैं। शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। बड़ौत कार्यालय में अधिकारियों ने बताया कि फर्जी रसीद जमा कर के संचालक ने निगम को भी चूना लगाया है, इसकी जांच की जा रही है । उपभोक्ताओं ने इस संबंध में ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायत की और कहा संचालक के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई कराई जाए। एसडीओ गोपाल व जेई कमलेश कुमार ने आरोपी को नामजद कर छपरौली थाने में एक तहरीर दी है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया जन सेवा केंद्र संचालक आरोपी के खिलाफ काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर संज्ञान लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि विद्युत विभाग से जन सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ तहरीर मिली है। उन्होंने जांच कर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें