फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि से हटवाए उपले व गोबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खड़खड़ी गांव में कब्रिस्तान में उपले पाथने और गोबर डाले जाने के कारण शव दफनाने में आ रही समस्या का ब्लाक अधिकारियों ने सोमवार को निस्तारण कर दिया। पुलिस बल के साथ अफसर मौके पर पहुंचे और कब्रिस्तान की भूमि से उप्पले और गोबर हटवाया।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कई माह से गोबर डाला जा रहा था। उप्पले भी पाथे जा रहे थे। इस कारण शव दफनाने में दिक्कतें आ रही थी। कई बार इसे लेकर विवाद भी हो चुके है। ग्रामीण भी लगातार इसकी शिकायत कर थक चुके थे। अमर उजाला ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो खंड विकास कार्यालय के अफसरों ने इसकी सुध ली। सोमवार को बीडीओ राहुल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर कब्रिस्तान की भूमि पर डाला गया गोबर व थापे गए उप्पले वहां से हटवाए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में कब्रिस्तान की भूमि में न तो गोबर डाला जाएगा और न ही उपले पाथे जाएंगे। समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने ब्लाक अफसरों और अमर उजाला का आभार जताया। इस दौरान राहुल, इस्लाम, आबिद, सलीम, जाहिद, राहुल, सोनू, बिल्लू, शकील, मेहरबान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें