मुजफ्फरनगर। जिले भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनके पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली गई।
भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में वैदिक पुत्री पाठशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्काउट गाइड के सदस्यों ने गुड़ मंडी, स्थानीय गोशाला और शिव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। छात्रों के सफाई अभियान में नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, सुखबीर सिंह, जितेंद्र कुच्छल समेत अन्य व्यापारियों ने सहभाग किया। जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, जिला कमिश्नर स्काउट गाइड विजय कुमार शर्मा, राजेश कुमारी, सहायक गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट गाइड भारत भूषण अरोड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गुंजन चौधरी आनंद आदि शामिल हुईं।
सर्कुलर रोड स्थित चौ. छोटू राम महाविद्यालय महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। प्राचार्य प्रोफेसर केपी सिंह ने सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों की ऐतिहासिक एवं वैश्विक स्वीकार्यता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रोफेसर आरके सिंह, प्रोफेसर सहदेव मान, डॉ. जोनी कुमार, डॉ. स्वशांख कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. कुलदीप यादव समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। निदेशक डाॅ. अशोक कुमार, डॉ. पूनम शर्मा, डीन निशांत राठी, डॉ. विनीत कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए। नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में निदेशक एमके गुप्ता और समन्वयक आशीष कुमार त्यागी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की | प्रधानाचार्य आजाद वीर ने विचार रखे।
जानसठ रोड स्थित दि एसडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या नीलम महाना ने ध्वजारोहण किया। न्यू हॉराइजन पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, नीलम राय वर्मा, अनु अग्रवाल , प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल मौजूद रहीं। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कुलदीप कुमार, रूबी, सपना, रेनू, सुभाष चंद्र, बाबर मौजूद रहे।
गुड मंडी स्थित परिसर में सफाई करते हुए स्काउट गाइड सदस्य स्रोत संस्था
गुड मंडी स्थित परिसर में सफाई करते हुए स्काउट गाइड सदस्य स्रोत संस्था