फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए अमर शहीद भगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
याद किए गए अमर शहीद भगत सिंह
विज्ञापन

बागपत। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसमें अधिवक्ता, सपा, रालोद और रेवन्यू बार एसोसिएशन बागपत के सदस्य शामिल रहे।
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता कपिल के चैंबर पर बीजेपी पार्टी विधि प्रकोष्ठ बागपत ओर अधिवक्ता परिषद बागपत के एडवोकेट ने शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार बली एडवोकेट ओर अधिवक्ता परिषद बागपत के अध्यक्ष अमित खोखर ने भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। आजाद धामा, परमवीर वर्मा, सीमा ठाकुर, संजय पंवार, महेंद्र बंसल कपिल गुज्जर, भूपेंद्र शर्मा, विक्की शर्मा, विक्रांत चौहान,पूजा रानी, डोली ढाका, रेखा रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

तहसील बार हाल में तहसील ईकाई की ओर से भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता गगन गौड़ एडवोकेट ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। रेवेन्यू बार बागपत के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह बली, नगेश शर्मा, अनिल कुमार, अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा, प्रर्दशन त्यागी, पुनीत कुमार, अनुज, रमेश, नीरज कुमार शर्मा, ब्रजपाल, महिपाल, गौरव दहिया, प्रदीप पंवार, सुमित कुमार, दीपक मरिचि आदि उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष बिल्लु प्रधान ने कहा कि भगत सिंह वैचारिक रुप से देश के शीर्ष समाजवादी विचारों से ओत-प्रोत स्वतंत्रता सेनानी थे। जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, संजय, विवेक वर्धन शर्मा, चौधरी रविंद्र नैन ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ राधेश्याम शर्मा, डॉ शकील अहमद, फुरकान, फिरोज खान, आमिल, बाबू सिद्दीकी, राधे गुर्जर, कर्मवीर प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय लोकदल नेता ओमबीर ढाका के आवास पर शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर अकरम, गौरव, आर्यन, रिहान, अर्श, बल्लु, अमित, अनिरुद्ध शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें