बागपत। रेमडेसिविर इंजेक्शनों के तस्करों से पुलिस ने जेल पहुंचकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तस्करों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में ज्यादा बोलने से बच रही है।
बता दें कि मामले की जांच एसआई सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने जेल में जाकर आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में ज्यादा कुछ बताया नहीं है। उनका कहना यह था कि इंजेक्शन पंजाब के जिरकपुर स्थित फार्मा कंपनी से आते थे। इंजेक्शन असली थे या नकली, इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। सोमवार को पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में देगी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर ही इस मामले की तह तक पहुंच सकती है। इस मामले के मुख्य आरोपी विशाल और सुखपाल अभी भी फरार हैं।