फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर तेज धूप और गर्म हवा में झुलसी त्वचा, शाम को आंधी के बाद आई बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर हल्की बारिश के बीच गुजरती युवती - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिन में तेज धूप और गर्म हवा से लोगों को परेशानी हुई। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। शाम को तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने पर लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में गर्मी पर प्रकोप जारी है। आसमान से बरस रही आग से लोगों की त्वचा झुलस रही है। दिनभर तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों से जन-जीवन बेहाल है। लोग गर्मी से बचाव के लिए घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। नगर के मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे और बाजारों में लोगों का आवागमन कम रहा। दोपहर में नगर के कोर्ट रोड के अतिरिक्त मुख्य बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। गर्मी बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके के लिए मजबूर हो गए। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। देर शाम तेज आंधी के बाद हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, लोगों के घरों से निकलने पर मार्गों व बाजारों में भीड़ बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें