फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी में निरीक्षण करते कायाकल्प की टीम - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। सीएचसी पर सोमवार को लखनऊ से कायाकल्प अवार्ड टीम पहुंची और सीएचसी का निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी, हालांकि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला। इस दौरान टीम ने सीएचसी पर आए मरीजों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय चिकित्सकों की यह टीम डा. नमिता तोमर के नेतृत्व में सीएचसी पर निरीक्षण के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी पर आने वाले मरीजों से बातचीत की। उनसे सीएचसी पर मिलने वाले उपचार संबंधित जानकारी ली। संतुष्ट होने पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे़ रिकार्ड की जांच की। इस दौरान सीएचसी पर साफ-सफाई व्यवस्था, दवा प्रबंधन, लेबर रूम, वैक्सीन का रखरखाव देखा। सब कुछ ठीक-ठाक मिला। निरीक्षण के लिए आई डा. नमिता तोमर से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगी। बता दे कि पिछलें साल सीएचसी ने कायाकल्प अवार्ड जीता था। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, डा. अनुराग मित्तल, डा. मीना मित्तल, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें