67 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल चल रहा है। रविवार को पुलिसवालों ने कलरफुल परेड का आयोजन किया।
इस दौरान प्रथम परेड कमांडर सीओ बागपत कर्मवीर सिंह, द्वितीय परेड कमांडर प्रतिसार निरीक्षक राजवीर सिंह, तृतीय परेड कमांडर एसआई नीरज अत्री द्वारा की गई।
परेड में अलग-अलग टोलियां है। एसपी रवि शंकर छवि ने परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
परेड के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजयदीप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश के महानिषेध परिषद के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह मौजूद रहेंगे।